Back to News
IPO News
8 December 2025

अलॉटमेंट आज... GMP धमाल, जानें Meesho IPO में पैसे लगाने वालों को होगा कितना फायदा!

meesho ipo allotment today

Meesho IPO Allotment Today: मीशो आईपीओ में पैसे लगाने वाले निवेशकों को लिस्टिंग से पहले ही कमाई के तगड़े संकेत मिल रहे हैं. आज सोमवार को इसके शेयरों का अलॉटमेंट किया जाएगा. meesho-ipo-gmp-hints-at-strong-listing-check-price-band-financials-should-you-bid.webp

ई-कॉमर्स कंपनी मीशो के आईपीओ का अलॉटमेंट (Meesho IPO Allotment) आज होने वाला है. अगर आपने इस इश्यू में बोली लगाई है तो फिर आपके डीमैट अकाउंट में अलॉट हुए शेयर दिखने लगेंगे. अलॉटमेंट डे पर भी मीशो आईपीओ का ग्रे-मार्केट में गदर जारी है और लिस्टिग पर तगड़ी कमाई का संकेत दे रहा है. आइए जानते हैं क्या है इसका ग्रे-मार्केट स्टेटस, कब है इसकी लिस्टिंग डेट और निवेशकों को मार्केट डेब्यू के साथ कितना फायदा हो सकता है

10 दिसंबर को शेयर मार्केट में डेब्यू

Meesho IPO बीते 3 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन हुआ था और निवेश कों ने इसमें 5 दिसंबर तक पैसे लगाए थे. इस इश्यू का साइज 5421 करोड़ रुपये था और कंपनी ने 4,250 करोड़ रुपये के नए शेयर बिक्री के लिए पेश किए थे, जबकि 1,171.20 करोड़ रुपये की वैल्यू शेयरों की बिक्री प्रमोटर्स द्वारा ऑफर फॉर सेल (Meesho OFS) के जरिए की गई थी. शेयर मार्केट (Stock Market) के दोनों इंडेक्स BSE-NSE पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 10 दिसंबर को होने वाली है.

हर लॉट पर इतनी कमाई के सिग्नल

हर लॉट पर इतनी कमाई के सिग्नल वैसे तो मीशो आईपीओ ओपन होने से पहले ही धमाल मचाता नजर आ रहा था और अब लिस्टिंग से पहले अलॉटमेंट डे पर भी ग्रे-मार्केट में इसका गदर जारी है. मतलब ये मार्केट डेब्यू के साथ ही निवेशकों को तगड़ी कमाई करा सकता है. दरअसल, सोमवार को सुबह 7 बजे के आसपास इसका ग्रे-मार्केट प्रीमियम (Meesho GMP) 38% चल रहा था, जो इसके अपर प्राइस बैंड की तुलना में 42 रुपये ज्यादा है.

Meesho Price Band 105 रुपये से 111 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था. अब हर लॉट पर फायदे का गणित समझें, तो आईपीओ का लॉट साइज 135 शेयरों का था और निवेशकों को एक लॉट के लिए 14,985 रुपये का निवेश करना पड़ा थ. वहीं लेटेस्ट जीएमपी के अनुसार देखें, तो इसके शेयर की लिस्टिंग 153 रुपये पर हो सकती है. अगर ऐसा होता है तो फिर लिस्टिंग के साथ ही निवेशकों की रकम बढ़कर 20,655 रुपये हो जाएगी यानी झकटे में 5670 रुपये का फायदा हो जाएगा.

निवेशकों का मिला है जबरदस्त रिस्पांस

2015 में स्थापित बेंगलुरु स्थित मीशो एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म है, ये अपने उपभोक्ताओं को किफायती उत्पादों की एक विस्तृत रेंज ऑफर करता है. इसके आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था. इस इश्यू को कुल 79.03 गुना सब्सक्राइब्ड किया गया था.इसे 62.75 लाख से ज्यादा आवेदनों के जरिए 2,43,830 करोड़ रुपये से अधिक बोलियां मिली थीं. क्यूआईबी के लिए 120.18 गुना, एनआईआई) के लिए 38.16 गुना और रिटेल कैटेगरी में ये 19.08 गुना सब्सक्राइब्ड किया गया था.

ऐसे चेक करें अपना अलॉटमेंट

Meesho आईपीओ में आबंटित शेयर आज निवेशकों के डिमैट अकाउंट में दिखने लगेंगे. अगर आपने भी इसमें दांव लगाया है, तो घर बैठे अलॉटमेंट चेक कर सकते हैं. इसके लिए आप iposahayak या इस लिंक को click here to check allotment क्लिक कर सकते हैं. ड्रॉपडाउन में इश्यू का नाम डालें, फिर नीचे के बॉक्स में अपना एप्लीकेशन नंबर और उसके नीचे PAN नंबर भरें, इसके बाद IPO Allotment से जुड़ी जानकारी आपके सामने होगी.

(नोट- आईपीओ या शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

Tags

#

(नोट- आईपीओ या शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

Explore More News
IPO Sahayak - Best IPO Website in India

IPO Sahayak

IPO website and best IPO portal for IPO GMP today live, IPO subscription status live, IPO allotment check online. Top IPO website in India with real-time IPO data.

support@iposahayak.com Hisar


© 2026 IPO Sahayak. All rights reserved.